आईएसएसएस जलगांव महिला टीम ने मिलजुल के मनाया योग दिवस
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_717.html
नागपुर/जलगांव। आईएसएसएस महिला टीम के सभी सदस्यों ने मिल जुल के योग दिवस के उपलक्ष्य में योग दिवस मनाते हुए योगा के विभिन्न आसान कर उससे होने वाले फायदों की जानकारी दी कार्यकारी अध्यक्ष शोभा परवानी अध्यक्ष भाविका खानचंदानी ने बताया कि प्रतिदिन सबेरे आधा घंटा भी अगर योगा किया तो सभी बीमारियों से मुक्ति पा सकते है।
उपाध्यक्ष हर्षा केसवानी, संगीता कटारिया, किरण तलरेजा, काजल कवना, ट्रेजर जियाना लोकवानी, सुरक्षा पूनम बदलानी ने बताया कि प्रतिदिन सबेरे योगा के आसान कर दिनचर्या करने से शरीर में फुर्ती बनी रहती है इसके पश्चात योग शिविर की टीचर संजना पहलेने की देख रेख में सभी आसन कर यह दिन हर्षोल्लास से मनाया गया। आई एस एस एस की जलगान टीम की सभी महिला सदस्यों ने सहयोग दिया।

