दशहरा अमृत महोत्सव पत्रक का लोकार्पण
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post.html
सनातन धर्म युवक सभा
नागपुर। सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार 20 अक्तूबर को ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह संस्था का लगातार सफलतापूर्वक 75 वां आयोजन है जो अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। हाल ही में दशहरा अमृत महोत्सव के पत्रक का लोकार्पण किया गया।इस दौरान राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष संदीप सचदेवा और अन्य अतिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया। आभार विनय ओबेराय ने माना। आयोजन की सफलतार्थ अध्यक्ष विनय ओबराय, महासचिव प्रशांत साहनी, उपाध्यक्ष मिलन साहनी, कपिल साहनी, कोषाध्यक्ष हेमंत साहनी, सहकोषाध्यक्ष आशीष धवन, सहसचिव सुधीर कपूर, जनसंपर्क अधिकारी विनय सहगल और कार्यकारी सदस्यों में गौतम साहनी, सचिन साहनी, विनोद दुदानी, तरुण सहगल और समस्त पदाधिकारी प्रयासरत हैं।
