रामटेक में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_136.html
नागपुर/रामटेक। साई इंटरनेशनल स्कूल, शीतलवाड़ी, रामटेक में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पेपर बैग निर्माण गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध क्यों लगाया है तथा सभी से पेपर बैग का उपयोग करने का आग्रह किया। विद्यार्थियों ने भाषण प्रस्तुत किए और प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
यह गतिविधि विद्यालय के यूएसओ क्लब (USO Club) के अंतर्गत आयोजित की गई। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र मिश्रा ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी। विद्यालय के निदेशक डॉ. वी. बी. नागपुरे ने सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तथा उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
