उड़ान महिला चेतना मंच ने स्वास्थ्य कार्यशाला का किया सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_835.html
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत सत्र- 1 में कार्यशाला - नेत्रदान - श्रेष्ठदान का आयोजन किया गया तथा इसका मार्गदर्शन रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने किया जो बेहद सराहनीय रहा तथा नेत्रदान के लिए उड़ान संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी तथा सदस्या सुमन अनेजा ने नामांकन करवाया।
दूसरा कार्यशाला ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं जांच पर आधारित था जिसका मार्गदर्शन डॉ. विशाखा निलावार ने किया। उड़ान संयोजिका पूनम हिंदुस्तानी ने स्वागत वक्तव्य दिया, रूबी दास ने मंच संचालन किया, अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर सुनीता अनेजा ने किया तथा कार्यक्रम संयोजिका ललिता कोठारी ने आभार एवं शांति कोठारी ने परिचय प्रस्तुति दिया।
सत्र- 2 में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के पुण्यतिथि पर काव्यांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें माधुरी राऊरकर,मीरा जोगलेकर, सुषमा भांगे, हेमलता मिश्र मानवी, माया शर्मा, सुषमा शर्मा, प्राजक्ता वाडेकर, संतोष बुद्धराजा, छाया जैस्वाल, सुमन अनेजा, मंदा बागड़े, नंदिनी सुधा मल्ला, उमा हरगन, मीनाक्षी कणिरे आदि ने प्रस्तुति दी।


