Loading...

स्वस्तिका ललित हरोड़े ने छात्रवृत्ति परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता


नागपुर। ग्रेट ब्रिटेन इंग्लिश प्राइमरी स्कूल, नागपुर की छात्रा कु. स्वस्तिका ललित हरोड़े ने महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे द्वारा आयोजित पूर्व उच्च प्राथमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा (कक्षा 5वीं), फरवरी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रवृत्ति प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है. इस बच्ची ने अपने परिवार, विद्यालय एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे द्वारा जारी प्रमाणपत्र के अनुसार स्वस्तिका ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर छात्रवृत्ति के लिए पात्रता प्राप्त की। इस सफलता पर विद्यालय के संचालक विजयश्री ठोबरे एवं मुकुंद ठोबरे, प्राचार्या इशरत जहां, शिक्षिका कल्याणी फंदे, मेघा बावरिया तथा अश्विनी मैडम ने स्वस्तिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने बताया कि स्वस्तिका की सफलता के पीछे उसकी नियमित पढ़ाई, अनुशासन और विद्यालय का सतत मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

स्वस्तिका की माता रूपा पंडित हरोड़े, जो पेशे से वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं, ने भी बचपन से ही उसे सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों और पढ़ाई के प्रति जागरूक बनाने का निरंतर प्रयास किया। परिवार और विद्यालय के संयुक्त मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्वस्तिका ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

स्वस्तिका की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन, परिवार का सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। स्वस्तिका ललित हरोड़े को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
समाचार 4662746101961575944
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list