रोटरी क्लब ऑफ नागपुर होराइज़न ने किया विद्यार्थियों को नोटबुक एवं अल्पाहार वितरित
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_10.html
नागपुर। रोटरी क्लब ऑफ नागपुर होराइज़न (आरसीएनएच) ने रोटरी वर्ष 2026– 27 की अपनी पहली सेवा परियोजना के अंतर्गत जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय, सालई पेवत में विद्यार्थियों को नोटबुक एवं अल्पाहार वितरित किए।
कार्यक्रम में पूर्व जिला गवर्नर रोटे. डॉ. प्रफुल्ल मोकदम, पूर्व अध्यक्ष रोटे. डॉ. राजेश बल्लाल, आरसीसी निदेशक, क्लब अध्यक्ष रोटे. मधुकर मेश्राम, मानद सचिव रोटे. विजय आंबुलकर, आरसीसी सालई पेवत के सदस्य तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धारोवर उपस्थित थे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटे. मधुकर मेश्राम ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़े लक्ष्य निर्धारित करने तथा शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी अपने भविष्य के करियर संबंधी सपनों और आकांक्षाओं को साझा किया तथा नोटबुक और अल्पाहार प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में मानद सचिव रोटे. विजय आंबुलकर ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, आरसीसी सदस्यों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह सेवा परियोजना शिक्षा को प्रोत्साहन देने और समाज के प्रति रोटरी की सेवा भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करने वाली एक सार्थक पहल रही।
