Loading...

वामा विमर्श मंच ने छात्रों के साथ मिल कर किया वृक्षारोपण


नागपुर। अग्रणी संस्था वामा विमर्श मंच द्वारा मदन गोपाल अग्रवाल हाई स्कूल में छात्रों के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। वामा विमर्श मंच की अध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा, कार्याध्यक्ष शगुफ़्ता यास्मीन, कार्यक्रम संयोजिका रेशम मदान, सुजाता दुबे और जिगिशा शाह के साथ स्कूल की प्राचार्य मैडम अनुराधा फाल्के एवं शिक्षिका किरण कलंतरी ने स्कूल परिसर में पौधे लगाये। 

वामा विमर्श मंच की सखियों में डाॅ. कामिनी शुक्ला, उमा हरगण, ऋतु असाई, सुषमा शर्मा, अवंती इंदुरकर, सुविधि जायसवाल, सरिता त्रिवेदी,  विधि ग्वालानी और सुमन मेश्राम ने पौधे लगाये। आम, जामुन, बादाम और अमरूद के साथ पीपल, नीम और सजावटी पौधे रोपे गये। बच्चों के लिए कुछ चौलाई, भिन्डी, टमाटर आदि के बीज भी छात्रों के हाथों से गमलों  में लगाये गये। 

इस अवसर पर सुमन मेश्राम एवं सुरेन्द्र नारायण मेश्राम द्वारा 8वीं के छात्रों को निशुल्क त्रिभाषीय ज्ञान की पत्रिका नि:शुल्क वितरित की गयी। छात्रों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गयी। इस वर्षा ऋतु में पौधारोपण का एक छोटा प्रयास संस्था की सदस्यों द्वारा सम्पन्न हुआ। अगली कड़ी में दूसरे स्कूल में पौधारोपण करने की योजना है।
समाचार 4398495470637397322
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list