Loading...

लोकशाही बचाओ सत्याग्रह एवं कैंडल मार्च का आयोजन


नागपुर। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा संविधान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लोकशाही बचाओ सत्याग्रह एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 1:00 बजे विनोबा विचार केंद्र, सर्वोदय आश्रम, भोले पेट्रोल पंप, नागपुर में लोकशाही बचाओ सत्याग्रह आयोजित किया गया। इसके पश्चात सायंकाल 6:00 बजे इसी स्थान से महात्मा गांधी पुतला, बर्डी नागपुर तक कैंडल मार्च निकाला गया। 

नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नागपुर जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल गुड़दे पाटिल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान एवं सामाजिक सद्भाव के प्रति जनजागरण करना है। प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता में ऑल इंडिया क़ौमी तंजीम नागपुर जिला प्रेसिडेंट एवम प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
समाचार 2604586043302242163
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list