Loading...

माऊली आरोग्य धनसंपदा ने विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन में किया योग स्पर्धा का आयोजन


डॉ. संजना सूर्यवंशी और डॉ. संजय खोंडे को मिला पुरस्कार 

नागपुर। उपक्रम नवरंग के अंतर्गत श्री रामगोपाल माहेश्वरी सभागृह में ‌योग के स्पर्धा का आयोजन किया गया 
था। नवरंग की संयोजिका सुजाता दुबे एवं कार्यक्रम की संयोजिका कविता रेवतकर के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया। मुख्य अतिथि वृंदाताई ठाकरे थी। निर्णायकगण की भूमिका संजय खोन्डे, श्रीमती संजना सूर्यवंशी एवं अमित मिश्रा थे, राजलक्ष्मी योगा टीचर भी उपस्थित थी। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के पश्चात गायत्री मंत्र के द्वारा ही योग का शुभारंभ किया। 12 टीमों ने योग में इस स्पर्धा में भाग लिया था। जिसमें प्रथम स्थान दर्शन कॉलोनी बुध विहार योग नृत्य को मिला, 

द्वितीय पुरस्कार फिटहर फिटनेस ग्रुप नंदनवन को मिला,  तृतीय पुरस्कार जवाहर वस्ती ग्रह नंदनवन  को मिला, योग साधना केंद्र में हमारे मुख्य आकर्षण थे 83 वर्ष के देवनाथ बावनफुले ने शीर्षासन करके दिखाया था। वैभव नित्य योग परिवार देवानंद लांडगे ने चक्रासन, शिरसासन करके दिखाया था  शॉल देकर उनका स्वागत किया गया, पतंजलि की सुनीता मेश्राम ने दीप लेकर योगासन, चक्रासन किये। कार्यक्रम का संचालन सौ अंजुषा भटनगर ने किया। शिलांग से आई तेजस्विनी गांधी ने भी योगा करके दिखाया अंत में आसन स्पर्धा हुई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारी सखियों का साथ रहा।
समाचार 417780232422441169
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list