Loading...

स्वस्थ शरीर के लिए अपनी दिनचर्या सभी ने व्यवस्थित रखना जरूरी है : ज्योति मोहतुरे


उभरते सितारे में 'स्वस्थ दिनचर्या'

नागपुर। उभरते सितारे इस मंच पर बच्चों का कॉन्फिडेंस बढ़ता है। यह मंच बच्चों के लिए बहुत आवश्यक है। आज की थीम स्वस्थ दिनचर्या पर मैं यह कहना चाहूंगी कि, बच्चों ने सुबह जल्दी उठना चाहिए। उसके बाद व्यायाम और प्रार्थना करना चाहिए। उसके बाद नाश्ता करना चाहिए जिसमें, पौष्टिक आहार के रूप हरी सब्जियां, फल फ्रूट खाना जरूरी है। पानी ज्यादा पीना चाहिए। इससे शरीर प्रसन्न रहेगा। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी करोगे तो शरीर स्वस्थ होगा। इस प्रकार अपनी दिनचर्या सभी ने व्यवस्थित रखना जरूरी है। यह विचार ज्योति मोहतुरे ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखा। 


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'स्वस्थ दिनचर्या' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ई नेक्सस ईरा इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति राजेश मोहतुरे जी उपस्थित थीं। इनका सम्मान सहसंयोजिका  वैशाली मदारे ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्तावना रखते हुए संयोजक युवराज चौधरी ने स्वस्थ दिनचर्या पर बच्चों को समझाया। इस अवसर पर ई नेक्सस ईरा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर राजेश मोहतुरे जी प्रमुखता से उपस्थित थे।

तत्पश्चात, सभी बच्चों ने शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, सारेगामा डांस और म्युजिक एकेडमी से प्रमन निलेश मेश्राम, अवनी अविनाश डोंगरे, नैक्स मेश्राम, अथर्व प्रकाश गजभिए आदि ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। रिदांत प्रणय नंदा, अवनी डोंगरे, अथर्व गजभिए, नैक्स मेश्राम, माही मिश्रा, आदित मिंज और राम बागल ने शानदार गीत सुनाए।। 

बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ सरगम डांस और म्यूजिक अकैडमी की निर्देशिका जयश्री राहाटे, प्रिती अभिजीत बागल, गीता सुरेश मिंज, मीनाक्षी केसरवानी, संगीता जवाहर तरार, मोनिका रेमंडल, चंद्रसेन पाटिल, डॉ अजय इत्तरवार, सुषमा शर्मा, काजल पांडे, वंदना जनबंधु, आरसी महतो, डॉ. पूजा मेश्राम आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम की सफलतार्थ प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार सहसंयोजिका
समाचार 3967302842819337011
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list