सुदर्शन चक्रधर व शादाब अंजुम को राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान



रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे व माया शर्मा भी सम्मानित


नागपुर। नवरात्रि के अवसर पर यशोधरा सेलिब्रेशन लॉन में ‘रास गरबा 2026 – सीजन 8’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवयित्री मंजूश्री पुष्प कारेमोरे द्वारा संचालित पुष्पांजलि फाउंडेशन द्वारा संपादन, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में योगदान के लिए संपादक एवं राष्ट्रीय कवि सुदर्शन चक्रधर तथा गजलकार शादाब अंजुम को राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया। 


 भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मान समारोह में रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे को भी राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए माया शर्मा का भी सम्मान किया गया। 


पुष्पांजलि फाउंडेशन की अध्यक्ष मंजू कारेमोरे तथा भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से आयोजित इस समारोह में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं का गौरव किया गया। इस अवसर पर अनेक प्रतिभागी एवं गणमान्य उपस्थित थे।



‘रास गरबा’ की धूम, प्रतिभागियों ने बिखेरे रंग


उसी तरह निधि कारेमोरे एवं कोमल अंबाडे द्वारा आयोजित ‘रास गरबा 2026 – सीजन 8’ के भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें नवदुर्गा एक्ट, गरबा रनवे और समूह गरबा प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहे। पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गईं। परीक्षक के रूप में माधुरी धीरज बंसोड तथा मुख्य अतिथियों के रूप में रुचि दत्ता एवं श्रीजॉय दत्ता शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में स्नेहल दाते, डॉ. रश्मि सांगल तिरपुडे तथा आभा ढोबले उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती मंजू कारेमोरे का विशेष योगदान रहा। 


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे