सद्गुरु कृष्णानंदजी महाराज का नागपुर आगमन; 17 एवं 18 नवंबर को दिव्य प्रवचन



ब्रह्मदीक्षा एवं महाप्रसाद का आयोजन


नागपुर। सद्गुरु स्वामी श्री कृष्णानंदजी महाराज के नागपुर आगमन के उपलक्ष्य में सद्विचार समाज सेवा एवं सद्गुरु कबीर सेना, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘सद्गुरु आगमन सोहळा 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। सद्गुरु स्वामी श्री कृष्णानंदजी महाराज 17 नवंबर 2026 को नागपुर पधारेंगे।


सद्गुरु स्वामी श्री कृष्णानंदजी महाराज सद्विचार समाज सेवा के संस्थापक अध्यक्ष तथा आध्यात्मिक एवं दिव्य गूढ़ विद्याओं के प्रखर साधक और मार्गदर्शक हैं। उनके आगमन के अवसर पर 17 एवं 18 नवंबर को विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इनमें ध्यान साधना, भजन, सद्गुरु के आशीर्वचन, दिव्य प्रवचन, ब्रह्मदीक्षा तथा महाप्रसाद प्रमुख हैं।


सार्वभौमिक मानवता एवं आध्यात्मिक जागृति का संदेश


सद्गुरु स्वामी श्री कृष्णानंदजी महाराज ने सद्विचार समाज सेवा की स्थापना ऐसे सार्वभौमिक मानव समाज के निर्माण के उद्देश्य से की है, जहाँ जाति, धर्म, पंथ, संप्रदाय, सामाजिक ऊँच-नीच अथवा अपने-पराये के भेदभाव के लिए कोई स्थान न हो।


गुरुदेव के मार्गदर्शन में साधकों को ध्यानयोग, प्राणायाम, स्वर साधना, प्रेम साधना, अनाहत साधना, दिव्य गूढ़ विद्याओं तथा कुंडलिनी साधना के माध्यम से आध्यात्मिक, दैवीय एवं भौतिक उन्नति का मार्ग दिखाया जाता है।


सद्गुरु का मानना है कि ये साधनाएँ केवल व्यक्ति के आत्मिक विकास एवं आत्मोत्थान का माध्यम नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण विश्व के कल्याण, मानवता में सद्भावना तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


इस दो दिवसीय आयोजन का विशेष आकर्षण सद्गुरु स्वामी श्री कृष्णानंदजी महाराज के करकमलों से श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष ब्रह्मदीक्षा प्राप्त करने का अवसर होगा।


कार्यक्रम का विवरण


मंगलवार, 17 नवंबर 2026


- प्रातः 10:25 बजे – सद्गुरु का नागपुर विमानतल पर आगमन

- प्रातः 9:00 से 10:00 बजे – नाश्ता

- दोपहर 12:00 से 2:00 बजे – महाप्रसाद

- दोपहर 3:00 से 5:00 बजे – सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सद्गुरु का दिव्य प्रवचन

- सायं 6:00 से 8:00 बजे – संध्या पाठ, ध्यान साधना एवं भजन


बुधवार, 18 नवंबर 2026


- प्रातः 8:00 से 10:00 बजे – ब्रह्मदीक्षा समारोह

- प्रातः 9:00 से 10:00 बजे – नाश्ता

- दोपहर 12:00 से 2:00 बजे – महाप्रसाद

- दोपहर 3:00 से 5:00 बजे – सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सद्गुरु का दिव्य प्रवचन

- सायं 6:00 से 8:00 बजे – संध्या पाठ, ध्यान साधना एवं भजन


कार्यक्रम स्थल:

स्नेह संवर्धक हॉल, F/102, RBI कॉलोनी, नकेशरी लेआउट, जयप्रकाश नगर, नागपुर।


ब्रह्मदीक्षा एवं साधना हेतु संपर्क


ब्रह्मदीक्षा एवं दिव्य गुरु-विज्ञान साधना में सम्मिलित होने के लिए पूर्व संपर्क करना आवश्यक है।


इच्छुक श्रद्धालु निम्नलिखित से संपर्क कर सकते हैं:


- आचार्य जयंत तायडे: 9049304666

- डॉ. आनंद स्वामी (डोंगरे): 9765403861

- आचार्य गीता येळणे


इस आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. आनंद स्वामी (डोंगरे), श्री अखिलेश सिंह, श्री चंदन शाह, श्री हरीश बाऊंडेजी, श्री मेलकराम निवाड़ तथा श्री तुकारामजी मिरासे विशेष परिश्रम कर रहे हैं।


आयोजकों ने नागपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक समागम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सद्गुरु कृष्णानंदजी महाराज के सान्निध्य, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है।


आयोजक:

समस्त सद्विचार समाज सेवा, नागपुर (महाराष्ट्र)

सद्गुरु कबीर सेना, नागपुर (महाराष्ट्र)


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ