ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा अनाथ बच्चों के साथ दिपावली मनाई



नागपुर। ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा व्यक्ति, व्यवसाय व कला और सेवा इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, प्रतिवर्षानुसार दिपावली के पावन पर्व के निमित्त जीवन आश्रय सेवा संस्था, नागपुर में क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारीयों ने बच्चों एवं बुजुर्गो के साथ दिपावली मनाई. इस अवसर पर प्रमुख रुप से  क्लब सचिव नरेश नेरकर, संयोजक चेतन जोशी, पूर्व अध्यक्ष राजन गुप्ता, दिनेश मेहेर, पूर्व कोषाध्यक्ष शब्बीर हुसेन, सदस्य प्रशांत जैन, दीपक चिमंञवार, जीवन आश्रय संस्था के विकास शेंडे उपस्थित थे.


दिपावली के शुभ अवसर पर सभी पुर्व अध्यक्षों ने दिपावली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि बच्चों एवं बुजुर्गों से मिलकर बहुत आनंद मिला. पूर्व अध्यक्ष राजन गुप्ता ने दिपावली के पांच दिनों का महत्व बताकर क्लब द्वारा आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. संयोजक चेतन जोशी ने क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का परिचय कराया, जीवन आश्रय सेवा संस्था के विकास शेंडे ने संस्था को कुछ आवश्यकताओं के बारे मे जानकारी देते हुए सहयोग मांगा एवं क्लब द्वारा दी गई जीवनोपयोगी वस्तुएँ, अनाज, क्लब द्वारा संस्था को दिए जाने पर आभार व्यक्त किया, क्लब ने उनकी जरुरतों को पुरा करने का आश्वासन दिया.


ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब के सदस्यों, धनजीभाई पटेल, हितेंद्र संघवी, प्राची एवं विशाल पोपट ने स्व. हसमुख सागलानी व स्व. मुकेश पोपट के स्मृती में महेश कालपाण्डे, नरेश नेरकर, अनील कोतपल्लीवार, डॉ॰ मातृस्वा व्यास, अजय भांजे, विनोद खापेकर, शैलेन्द्र पलांदूर कर, विनोद भागवत, प्रवीण जैन, मंगेश तोड़कर ,समय पौनीकर सहयोग दिया. इस अवसर पर संयोजक चेतन जोशी तथा सचिव नरेश नेरकर ने दिपावली की शुभकामना देते हुए आर्थिक सहयोग देनेवाले सभी दानदाताओं का और क्लब के सभी सदस्यों का इस अवसर पर आभार व्यक्त किया.


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग