सत्संग
सत्संग की महिमा
अगाध होती है,
संगत अपने आप में
कुछ नही कहती,
लेकिन,
किस के संगत में रहना
या किस से दूर रहना
ये समझते समझने में
पूरी उम्र निकल जाती हैं
सत्संग की जरूरत है
ये समझते समझने में
पूरी उम्र निकल जाती हैं।
सतजन अपने गुण
सब के लिए
और सदा के लिए
संजो के रखते हैं
चंदन के भांती भक्त और भुजंग में
फर्क नहीं करते
दोनो के लिए
सत्संग का सुगंध समान रखते हैं
कोई भी साधू की
अपनी आभा होती हैं
सर्वव्यापी सुखद प्रेम
सब को अपनापन
बिना किसी परीक्षा
प्रेम बिखेरती हैं
सत्पुरुष भी,
भगवान के समान होते हैं
अच्छे बुरे को एक समान रौशनी देते हैं।
बरसात के समान सबको शुद्ध पानी देते हैं।
फूल की खुशबू,
फल की मिठास,
हवा की ठंडक,
और साधु का आशीर्वाद
फर्क नहीं करता।
दुनिया की आपाधापी में इंसान
अपनी अच्छाई को
ताक पे रख देता हैं
तात्कालिक सुख के लिए
समझौता कर लेता हैं
अच्छे बुरे की समझ होते हुए
गलतियां करते रहता हैं।
जब अति होता हैं,
तब उसे वाल्मीकि याद आते है
पाप में अपनोंकी भी,
भागीदारी नहीं होती।
ये बात फिर से दोहराई जाती हैं।
अकेलेपन की खाई खाने लगती हैं
तब उसे किसी ज्ञानी की याद आती हैं
काफी जांच परख के बाद,
किसी दूर के सिद्ध पुरुष के,
सत्संग का अवसर मिलता हैं।
अनुग्रह मिलने के तुरंत
बाद एक असीम शांति का
अनुभव होता हैं,
सिद्ध की आभा की गंगा में
शुद्धि की पावन अनुभूति होती हैं
आज तक के अर्थहीन
जिंदगी की भागदौड़ का
पश्चाताप होता हैं,
जीवन व्यर्थ गवाया ऐसा लगता हैं।
ये अहसास राजा और रंक
दोनों को जरूर होता हैं।
सब कुछ कमाया सदगुरु के
झोले में डालने की भाव होता हैं
शिवाजी ने स्वराज्य के ध्वज का रंग भगवा,
इस कारण से रखा था,
समर्थ रामदास के नाम से संभाला था।
यूं ही नही कहते की
सोना चमकता जरूर है
लेकिन चंदन दूर दूर तक
महकता है, महकाता हैं।
सत्संग में किसी एक के
ज्ञान,गुण,
वाणी,भाषा, से
हजारों प्रभावित होते हैं
सही दिशा पाते हैं
बीच मझधार में सुकून से
चलते किनारा पाते हैं।
एक सिद्ध की
सत्संग वाली अच्छाई
कइयों के लिए
तारणहार बनती हैं।
- राजेन्द्र चांदोरकर (अनिकेत)
नागपुर, महाराष्ट्र
