भगत कंवरराम सेवा मंडल का दीपावली मिलन
नागपुर। भगत कंवरराम सेवा मंडल की ओर से सिंधी धर्मशाला, गांधीबाग में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने झूलेलाल साईं एवं संत कंवरराम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। पं.सुनील शर्मा द्वारा माता महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई।
इसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सुरेश केवलरामानी, हरीश वासवानी, विजय ककवानी, धर्मदास चावला, लालचंद लखवानी, अशोक कृपलानी, सत्तू मूलचंदानी, विजय केवलरामानी, पप्पी चावला एवं अमित उत्तमचंदानी, जीतू भगत उपस्थित थे.
