डिजिटल दंत चिकित्सा आयोजन में डॉ. आशीष मोदी और डॉ. सोबन सहारे आमंत्रित




नागपुर। बायोटेम इंडिया के तत्वावधान में मुंबई में आयोजित होने वाले भव्य डिजिटल दंत चिकित्सा आयोजन में मध्यभारत के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. आशीष मोदी और डॉ. सोबन सहारे को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।


डिजिटल दंत चिकित्सा आधुनिक तकनीक के माध्यम से दंत उपचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रही है। इस आयोजन का उद्देश्य दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकों, नवीन उपचार पद्धतियों और आधुनिक डिजिटल समाधानों से चिकित्सकों को अवगत कराना है।


डिजिटल तकनीक के उपयोग से दांतों की सटीक जांच एवं निदान, बेहतर उपचार योजना और उपचार का अधिक सूक्ष्म एवं प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो रहा है। इससे न केवल उपचार की गुणवत्ता और कार्यक्षमता में सुधार होता है, बल्कि मरीजों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध होती हैं।


बायोटेम इंडिया द्वारा आधुनिक दंत चिकित्सा के लिए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, किफायती समाधान, सटीक उपचार योजना, प्रभावी क्रियान्वयन तथा चिकित्सकों को निरंतर तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


इस आयोजन के माध्यम से आधुनिक डिजिटल दंत चिकित्सा की संभावनाओं, नवीन तकनीकों और भविष्य की उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श होगा। डॉ. आशीष मोदी और डॉ. सोबन सहारे की सहभागिता से मध्यभारत के दंत चिकित्सा क्षेत्र को भी आधुनिक तकनीकी विकास से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं