धन गुरु नानक सारा जग तारियां से गूंजी खामला नगरी



उल्लास भरे वातावरण में प्रभातफेरी प्रारंभ


नागपुर। खामला सिंधी कॉलोनी स्थित श्री गुरुनानक दरबार से धार्मिक वातावरण में गगनभेदी जयघोषों के साथ श्री गुरुनानक जयंती के पावन उपलक्ष्य में प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ. सर्वप्रथम तड़के दादी ज्ञानीदेवी जेठानी ने गुरु महाराज से अरदास कर आराधना की. प्रभातफेरी खामला के विभिन्न मार्गों को गुंजायमान करते हुए आगे बढ़ी. स्थान स्थान पर स्थानीय रहवासियों ने पूजन कर स्वागत किया. अंत मे दरबार परिसर में फेरी का समापन अरदास, पल्लव पहनकर किया गया.  


प्रथम दिन से ही बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई. सेवाधारियों ने बताया कि जिस क्षेत्र में कीर्तन, अरदास करवानी हो वे दादी ज्ञानीदेवी से संपर्क करें. प्रभातफेरी फेरी में राखी रामचंदानी, शोभा भाग्या, साधवानी, घनश्याम रामचंदानी,  शंकर टेकचंदानी, शिव मोहनानी, उत्तम गलानी,  शंकर गोलानी, जय छुगानी रवि गुरबानी, प्रीतमदास मंगतानी, अमित मुरजानी, चेतवानी,  तुलसी काका सहित सैकड़ों संगत शामिल थी.


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं