ज़ाहिर रहा सभी पे वो छुप कर नहीं रहा
ज़ाहिर रहा सभी पे वो छुप कर नहीं रहा
दरिया रहा हमेशा समुंदर नहीं रहा
आया था मेरे शहर में मुझ को हुई ख़बर
ठहरा कहीं वो और मिरे घर नहीं रहा
मुझ से बिछड़ के और कहीं दिल लगा लिया
यानी मेरे ख़याल से बढ़ कर नहीं रहा
एहसास मुझ में भी है, क्या वो जानता नहीं
लगती थी मुझ को बात में पत्थर नहीं रहा
उस की ख़ुशी थी हिज्र की सो हिज्र कर लिया
ये दाग़-ए-बेवफ़ाई मिरे सर नहीं रहा
फिर हौसला रहा न सफ़र का उड़ान का
आतिश था इश्क़ यार मिरा पर नहीं रहा
दौर ए हयात एक मगर मंजिलें हज़ार
रस्ता है अब भी पर वो मुसाफ़िर नहीं रहा
- शायर डॉ. समीर कबीर
नागपुर, महाराष्ट्र
