शहादत दिवस पर भगत कंवरराम का अभिवादन
नागपुर। अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ इकाई की ओर से"अमर शहीद भगत कवंरराम साहिब के 87 वे शहादत दिवस" पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजली दी गईं। 87 वे शहादत दिवस पर प्रमुख रुप से उपस्थित अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, सलाहकार सुंदरलाल तारवानी, राष्ट्रीय सचिव दौलत, विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा, विक्की दरयानी, रवि चंदवानी, देवानंद मोटवानी, बंटी दुधानी, श्याम मनवानी की मौजूदगी रही।
विशेष रूप से उपस्थित कंवराराम सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेश केवलरामानी, सचिव हरीश वासवानी तथा सदस्यों ने संत कवंरराम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नमन किया। उपरांत भगत कवंरराम सेवा मंडल द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।
