प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत



नागपुर। जरीपटका क्षेत्र में गुरुनानक देवजी के 557 वीं जयंती निमित्त श्री कलगीधर सत्संग मंडल के अधिवक्ता माधवदास ममतानी द्वारा आयोजित प्रभात फेरी सुबह 04 : 45 बजे कंबर दरबार परिसर में पहुंचने पर सिंधी युवा संगठन एवं कंबर दरबार परिसर की पंचायत द्वारा मार्ग को स्वच्छ कर रास्तों पर सुंदर रंगोली, पुष्प बिछाकर दीप जलाकर व जलसेवा करते हुए श्रद्धा पूर्वक गुरु सिमरन किया गया। 


प्रभात फेरी का स्वागत सिंधी युवा संगठन संयोजक (अध्यक्ष) अशोक आहुजा एवं नगर सेविका प्रमिला मथरानी, चैंबर ऑफ एसोशिएशन महाराष्ट्र इंडस्ट्री कैमिट के अध्यक्ष दिपेन अग्रवाल, समाजिक कार्यकर्ता पंजू तोतवानी, कबंर दरबार के अध्यक्ष प्रताप हिरानी, डॉ गुरमुख दास ममतानी, सतीश मीरानी, प्रीतमदास मथरानी, भरत इसरानी, अशोक शर्मा, डॉ राजकुमार जेसवानी, रिना आहुजा, दुर्गा हिरानी, रमेश आहुजा, अनील इसरानी, अनील आहुजा एवं बड़ी संख्या में उपस्थित परिसर के बच्चों व माताओं बहनों ने गुरुओं पर माल्यार्पण कर "वाहेगुरु नानक, सारा जग तारिया" के जय घोष करते हुए भव्य स्वागत किया गया।


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं