पुलिस और मनपा प्रशासन ने अरविंद कुमार रतूड़ी को किया सम्मानित
नागपुर, 12 नवंबर। पिछले करीब 30 वर्षों से सामाजिक सेवा, जनजागृति और प्राणी संरक्षण के क्षेत्र में निःस्वार्थ योगदान देने वाले अरविंद कुमार रतूड़ी उर्फ सनी भाऊ हिन्दुस्तानी एवं उनके सामाजिक संगठनों को नागपुर महानगरपालिका और महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में प्रशासन को सहयोग देने, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, यातायात नियमों, साइबर अपराधों तथा प्रतिबंधित नायलॉन मांझे के खिलाफ जनजागृति अभियान चलाने के लिए प्रदान किया गया।
रतूड़ी किंग कोबरा ऑर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष हैं। वे मनपा के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता अभियान में सहयोगी तथा महाराष्ट्र पुलिस केंद्रीय शांतता समिति के सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।
प्रशस्ति पत्र प्रदान करने वाले अधिकारियों ने उनके सामाजिक एवं मानवतावादी कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रतूड़ी ने भविष्य में भी जनहित के कार्यों और प्रशासन के सहयोग को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
