पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के हाथों ‘तेरा सहारा’ काव्य-संकलन का विमोचन



विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के दौरान केशव पब्लिशर्स की साहित्यिक कृति हुई लोकार्पित


नागपुर/नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के हाथों काव्य-संकलन ‘तेरा सहारा’ का विमोचन किया गया। केशव पब्लिशर्स, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की लेखिका डॉ. दीप्ति शुक्ला हैं तथा संपादन का दायित्व डॉ. विजय पाटिल ने निभाया है।


पुस्तक का शीर्षक ‘तेरा सहारा’ जीवन में आस्था, विश्वास, समर्पण और सकारात्मकता के भाव को अभिव्यक्त करता है। इसके आवरण पर अंकित पंक्तियाँ ‘हर अंधकार में एक नाम... बस तेरा सहारा ही प्रकाश बनता है।’ पुस्तक की मूल भावना को दर्शाती हैं। भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी, मोरपंख और सूर्यास्त की सुंदर पृष्ठभूमि पुस्तक के आध्यात्मिक स्वरूप को आकर्षक बनाती है।


पुस्तक के संपादक डॉ. विजय पाटिल, पिता श्री नारायण पाटिल, मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा निवासी हैं। वे पेशे से शिक्षक हैं तथा राजभाषा हिंदी सलाहकार समिति, अल्पसंख्यक मंत्रालय, भारत सरकार और मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर्स, भारत सरकार की ऑफिशियल लैंग्वेज हिंदी एडवाइजरी कमेटी से जुड़े रहे हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यताओं में एम.ए., बी.एड., डी.एड. तथा पीएच.डी. शामिल हैं।


डॉ. विजय पाटिल की प्रकाशित कृतियों में ‘वीणा की गूंज’, ‘राष्ट्रकवि बाबासाहेब बी.’, ‘काव्य कुंज’, ‘संघर्ष का बदलता स्वरूप’, ‘गुरु गीत’, ‘अहिल्या बाई होलकर’, ‘अनसुनी कहानियाँ’, ‘मेरी दुनिया’, ‘जीवन संगम’ और ‘हिंदी से हिंदी’ प्रमुख हैं।


केशव पब्लिशर्स के माध्यम से प्रकाशित यह काव्य-संकलन साहित्य और आध्यात्मिक चिंतन के प्रति पाठकों की रुचि को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रयास है। पुस्तक का मूल्य 199 रुपये निर्धारित किया गया है।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग