बी.जी. श्रॉफ स्कूल में दीपावली मिलन समारोह




नागपुर। बी.जी. श्रॉफ गर्ल्स हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज परिसर में सोशल वर्कर्स एसोसिएशन एवं सिंधी सोशल सर्विस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम में नगरसेविका प्रमिला मथरानी, पूर्व मुख्याध्यापिका मंजू कुंगवानी, डॉ. डी.पी. लालवानी, मेघराज जेसवानी, दिलीप दानी, वासु माखीजा, कुंदन गिदवानी, अशोक रामानी, प्रकाश कल्याणी, पुरुषोत्तम आसुदानी, सच्चानंद हिरानी, हरीश सुगंध, श्याम जयसिंघानी, वरयाम सिंह, नंदलाल माखीजा, ऊषा दानी, हेमलता रामानी, आयुषी दानी, शगुफ्ता यास्मीन काजी, प्रेमलता तिवारी, विकास पाटिल, विशाल पाटिल, आशा कोपुलवार, निर्मला कापसे, निशा माटे, मोहिनी ठोकर एवं संदीप शिरकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं लक्ष्मी मंत्र आराधना गीत से हुई। बी.जी. श्रॉफ गर्ल्स हाई स्कूल की ओर से अंताक्षरी, बी.जी.एस. सिंधु गर्ल्स प्राइमरी स्कूल द्वारा एक मिनट गेम तथा श्री साईं पारनाथ इंग्लिश स्कूल द्वारा हाउसी का आयोजन किया गया। मुख्याध्यापिका चित्रा दौलतानी के मार्गदर्शन तथा पर्यवेक्षिका रिया नानवानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन सृष्टि मथरानी एवं हिना विधानी ने किया। चित्रा दौलतानी ने आभार माना। प्रीतिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग