ओल्ड इस गोल्ड

 



हाय वॊ दिन पुराने 

सचमुच कितने सुहाने थे,

परदे मे थी परदानशी 

फिर भी हम उसके दिवाने थे l

कंगन खनखन जब करते 

पायल करती जब छनछन,

दिल की धडकन बढ जाती 

चलती हवा यूं सनसन,

सोचते है कभी अकेले मे 

कितने वॊ रंगीन जमाने थे l

हाय वॊ दिन पुराने 

सचमुच कितने सुहाने थे l

पानी भरने  जब वो पणघट पर आती

गगरी छलकती राह मे,

दिल पर छुरिया चल जाती

उसके मिलने की चाह मे l

Black and white जमाने मे 

कितने रंगीन फसाने थे,

हाय वो दिन पुराने 

सचमुच कितने सुहाने थे l

खत मे दिल उतार लेते थे हम 

नजरो से बाते होती थी,

चांदनी उतर आती थी धरती पर 

चांद सी मेहबूबा जब साथ होती थी l

छोडो कहां उलझ गये हम 

अनमोल वो प्यारे अफसाने थे l

हाय वो दिन पुराने 

सचमुच कितने सुहाने थे 

परदे मे थी परदानशी 

फिर भी हम उसके दिवाने थे ल


- विवेक असरांनी 

   नागपुर, महाराष्ट्र 

   8554993441


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं