अद्भुत कला, अद्वितीय प्रतिभा और सराहनीय प्रयास
नागपुर। कक्षा 6वीं में अध्ययनरत होनहार विद्यार्थी शौर्य प्रमोद ठाकरे ने इस दीपावली पर शिवनगर , खामला की झुग्गी बस्ती में अपनी अद्भुत कलाकृति के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक रायगढ़ किले का भव्य निर्माण कर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
शौर्य द्वारा इतनी कम उम्र में अपनी कल्पनाशक्ति, मेहनत, लगन और कलात्मक कौशल से तैयार की गई यह भव्य कृति वास्तव में प्रशंसनीय है। शौर्य की इस अद्भुत प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मक सोच की सर्वत्र सराहना की जा रही है। जेसीआई, नागपुर मेट्रो की संस्थापक अध्यक्ष उषारानी नांदेड़कर एवं समस्त टीम जेसीआई नागपुर मेट्रो ने शौर्य को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
