Loading...

हज - 2020 फार्म 10 दिसंबर तक होंगे स्वीकार



हज की नई गाईड लाईन के मुताबिक हज फार्म भरे

नागपुर। सेंट्रल तंजीम कमेटी मो. अली सराय द्वारा हज में हज यात्रा पर जानेवाले यात्रियों के लिए मो. अली सराय में हज यात्रियों के लिए नि:शुल्क ऑनलाईन फार्म सीटीसी के अध्यक्ष हाजी अ. कदीर की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया। 

इस वर्ष हज की नई गाईड लाईन के मुताबिक हज फार्म भरे जाएंगे। हाजियों के लिए हिदायत  हज के फार्म मोहम्मद अली सराये में सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क भरे जाएंगे। हज फार्म भरने के लिए आनेवाले हाजियों को मास्क लगाकर आना जरूरी है। हाजियों के लिए सेनेटाईजेशन की व्यवस्था मोहम्मद अली सराये में निःशुल्क उपलब्ध हैं। 

हज फार्म भरने के लिए आनेवाले हाजियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। फार्म भरते वक्त हाजियों को पासपोर्ट, सँफेद बैकग्राउंड फोटो, आधारकार्ड, इलेक्ट्रीक बिल, बैंक पासबुक, चेक बुक, पैनकार्ड लाना जरूरी है। हाजियों को फार्म भरने के लिए सराये काउंटर से टोकन लेना जरूरी है। 

एक ग्रुप से एक ही हाजी को फार्म भरने के लिए सराये ऑफीस में आने की इजाजत है। सिर्फ 18 से 65 वर्ष तक की आयु के लोगों को हज यात्रा की इजाजत दी जाएगी। गैर मेहरम कोटे में सिर्फ 3 हज्जन साहेबा आवेदन कर पाएंगे। इस बार सिर्फ एक ही अजीजिया कैटेगिरी होगा। इस बार हज यात्रियों का सिर्फ 3 हाजियों का ही ग्रुप होगा, एक ग्रुप में 3 से ज्यादा हाजी आवेदन नहीं कर पाएंगे। 

इस बार हज के लिए मुंबई इम्बार्केशन पॉईन्ट होगा। इस बार हज के लिए रवाना होने के लिए मुंबई इम्बार्केशन पॉईन्ट होगा। हज - 2020 फार्म 10 दिसंबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाईन फार्म भरने के लिए शाहिद नसीम खान- उपाध्यक्ष, सीटीसी, हाजी इकबाल बेरा, अ. अजीज खान- मेंबर सहयोग दे रहे है। 

हज - 2020 की नियमावली (गाईड लाईन) पर हाजी मो. कलाम (सचिव सीटीसी) मार्गदर्शन कर रहे हैं। हज फार्म दिनांक 7 नवंबर 2020 से 10 दिसंबर 2020 तक 12 बजे से शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे। पहले दिन 50 हज यात्रियों के लिए फार्म भरे गए।  इस अवसर पर रशीद दिवानजी, अशफाक पटेल, आरीफ पटेल, इकराम बेग उपस्थित थे।

धार्मिक 774891522114279541
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list