डॉ. हर्षिका गुप्ता सुपर वूमेन 2020 पुरस्कार से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2020/11/2020.html
फॉरएवर स्टार इंडिया अवार्ड्स ने किया गौरवान्वित
नागपुर। शहर में दांतो की अच्छी एवं सुलभ चिकित्सा के लिए प्रसिद्ध डेंटीकेयर की संचालिका डॉ. हर्षिका गुप्ता को फॉरएवर स्टार इंडिया अवार्ड्स ने सुपरवूमेन 2020 पुरस्कार से नवाजा गया। फॉरएवर स्टार इंडिया अवार्ड्स (Fsia) भारत का सबसे बड़ा और पहला मंच है, जो असली सुपर वुमन अवार्ड्स की मेजबानी करता है।
जो लगभग भारत के हर एक शहर से एक प्रतिभागी का चयन करता है। पूरे भारत से चयन हुए प्रतिभागियों में से केवल 50 प्रतिभागियों को ही इस चुनाव में सम्मिलित कर उन्हें सम्मान दिया जाता है। इन 50 प्रतिभागियों में से नागपुर शहर का नाम रोशन करने वाली भाग्यशाली विजेता रही डॉ. हर्षिका गुप्ता।
2008 से नागपुर शहर के कटोल रोड स्थित डॉ गुप्ता के डेंटीकेअर के नाम से अपना क्लिनिक सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। आज तक उन्होंने सभी रोगियों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का सफल प्रयास किया है। इसके पहले इन्होंने मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2018 की विजेता रही है। इनको 2019 में जीरो माइल फाउंडेशन ने भी 'आरोग्य रत्न' अवार्ड से सम्मानित किया है।
आरोग्य सेवा के साथ - साथ इनका सामाजिक क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ हर्षिका गुप्ता ने अपने आरोग्य क्षेत्र के साथ पारिवारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को पूरे तालमेल के साथ बैठा कर कार्य कर रही है। समय - समय पर इन्होंने अनेक लोगों की मदद भी की है। इनके इस सम्मान पर मित्र परिवार एवं शुभचिंतकों ने बधाइयां दी है।