Loading...

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज को भारतरत्न देने की मांग




नागपुर। अखिल भारतीय सर्व भाट समाज महासभा राष्ट्रीय संगठन की प्रथम राष्ट्रीय बैठक उज्जैन, मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारीणी तथा समस्त भारत के हर राज्य के प्रदेश अध्यक्ष और सचिव गण उपस्थित थे। महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय सदस्य तथा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज भाट समाज कार्यकारीणी नागपुर सचिव सुनील सूर्यवंशी ने अखिल महाराष्ट्र संगठन निर्माण, 

नागपुर कार्यकारीणी के कार्य और सबसे महत्वपूर्ण विषय जीसमे राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज जी को भारतरत्न मिलने हेतु निवेदन सादर करते हुए इस विषय पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय बैठक में इस विषय पर अध्यक्ष रामप्रताप राव भाट ने यह निवेदन मुख्य रूप से महत्व देकर प्रधानमंत्री कार्यालय में देने और हर प्रदेश अध्यक्ष के मार्फत यह मांग संपूर्ण भारत से की जायेगी यह आश्वासन दिया। इस प्रथम राष्ट्रीय बैठक में महाराष्ट्र से राष्ट्रीय सचिव दीपक सालवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती योगीता सालवी, महाराष्ट्र सचिव संतोष शिंदे उपस्थित थे।
समाचार 4027368625833012498
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list