सीताफल की खेती पर मार्गदर्शन शिविर हुआ
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_67.html
कृषि विकास प्रतिष्ठान नागपुर द्वारा आयोजित
नागपुर। शिवप्रिया, केतापार के शैक्षणिक परिसर में सीताफल प्रक्रिया केंद्र शुरू करने के लिए कृषि विकास प्रतिष्ठान नागपुर की ओर से मार्गदर्शन शिविर हुआ। इस कार्यक्रम में विगत २० वर्षों से मुंबई में कार्यरत कर्नल मनीष भारद्वाज (निवृत्त) ने मार्गदर्शन किया। अध्यक्षता केतापार के प्रगतिशील किसान पिलाजी आसवले पाटिल ने की।
इस अवसर पर कृषि विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गिरीश गांधी, श्रीराम काले, दिलीप जाधव, कार्यक्रम के संयोजक अजय पाटिल प्रमुखता से उपस्थित थे।
कर्नल मनीष भारद्वाज ने देश में सबसे अधिक सीताफल उत्पादन क्षेत्र महाराष्ट्र को बताते हुए जानकारी दी कि देश में सबसे अधिक सीताफल का उत्पादन महाराष्ट्र में ही हो रहा है।
सीताफल की विविध प्रजाति के बारे में भी उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा देश में ही नहीं विश्व स्तर पर भी सीताफल के पल्प की उत्तम मांग है। सीताफल की खेती कम से कम पानी में एवं कम खर्चे में संभव है।
छत्रपति शिवाजी महाराज लोक विद्यापीठ के आधारस्तंभ व कृषि तज्ञ डा. सुभाष नलांगे, अहमदनगर ने भी मार्गदर्शन किया। उन्होंने भी सीताफल की प्रजाति के बारे में जानकारी देते हुए इस पर प्रक्रिया उद्योग के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए सीताफल की खेती फायदेमंद साबित हुई है।
कार्यक्रम का संचालन अजय पाटिल ने किया। प्रास्ताविक डा. गिरीश गांधी ने किया। आभार श्रीराम काले ने माना।
इस अवसर पर खरीदी बिक्री संस्था के अध्यक्ष बाबा कोढे, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति बाबा पाटिल, कलमेश्वर पंचायत समिति के सदस्य विजय भांगे, सदस्य खरीदी - बिक्री कलमेश्वर शंकर काले, प्रगतिशील किसान विजय भोसकर, गणपतराव तिड़के, अनंत घारड, किशोर कन्हेरे, बाल कुलकर्णी, नीलेश खांडेकर, प्रकाश तागड़े, दीपक नीलावार, मोहन गायकवाड़, शफीक हसन आदि उपस्थित थे।