Loading...

रेलवे यात्रियों को इमरजेंसी सेवा करेंगी प्रदान

नागपुर। मध्य रेल नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक श्रीमती रिचा खरे के नेतृत्व में एम. एस. नेक्साईट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड (भुवनेश्वर) को ह्यूमन इंटरएक्टिव इंटरफ़ेस कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया गया। 

मध्य रेल नागपुर रेलवे स्टेशन पर 10 इंटरएक्टिव इंटरफ़ेस कियोस्क मशीन का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। यह अभिनव मशीन मेक इन इंडिया है। इस सेवा के अंतर्गत मशीन वॉयस और वीडियो कॉलिंग, फास्ट मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग, रेलवे यात्रियों को एम्बुलेंस, गूगल मैप सेवा आदि के लिए कॉल करना, इमरजेंसी जैसी सेवा प्रदान करेंगी। 

ये सेवा रेल यात्री के लिए मुफ्त होगी। यह महत्वपूर्ण यात्री सुविधा मध्य रेल पर पहला तथा भारतीय रेलवे पर दूसरा उपक्रम की पहल है। इस यात्री सुविधा से रेल्वे नॉन फेयर रेवेन्यू के लिए तहत रु. 3,00,100/-प्रति वर्ष आय प्राप्त होगी। 

चालू वित्त वर्ष में नागपुर मंडल का यह 9 वा सर्वाधिक मूल्य का अभिनव उपक्रम है।  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कृष्णाथ पाटिल द्वारा एम. एस नेक्साईट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड आचार्य, के संस्थापक को इस अभिनव उपक्रम का अनुबंध दिया गया। 

इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक, विजय सी थूल, ताराप्रसाद  वाणिज्य निरीक्षक (एनएफआर) के अथक प्रयास से यह करार किया गया। नागपुर मंडल ने न केवल नई यात्री सुविधा प्रदान की बल्कि, इस अनुबंध को लागु करके गैर किराया राजस्व भी प्राप्त किया।
यातायात 6517382412761590323
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list