नागपुर में कोरोना संक्रमण में रिकवरी रेट 91.88 प्रतिशत
नागपुर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के दौर में दो सप्ताह बाद पहली बार नए पॉजिटिव मरीजों से अधिक संख्या में कोरोना बाधित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। पिछले 24 घंटे में 318 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 282 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए है। 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत हुई है।
शहर में रिकवरी रेट 91.88 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या घटकर 5739 हो गई है। 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत के साथ ही अब तक हुई मौतों का आंकड़ा 3804 पर पहुंच गया है। शहर में अब तक 117493 पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से अभी तक 107950 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। आज की स्थिति में शहर के विविध अस्पतालों में अब 5739 एक्टिव केसेस हैं। जिनमें शहरी मरीजों की संख्या 4902 तथा ग्रामीण मरीजों की संख्या 837 है।
शहर में जो 282 नये पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें 212 शहरी मरीज तथा 67 ग्रामीण मरीजों का समावेश है। इनमें जिले से बाहर के 3 मरीज भी शामिल ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की अब तक की संख्या 23768 रही है। जबकि शहर में पाए गए मरीजों की संख्या 92993 है। शहर में अब भी कोरोना की तीव्रता कम नहीं हुई है और नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शहर में बिना मास्क घुमने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। महानगर पालिका द्वारा बिना मास्क घुमने वालों के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा था, वह अभियान अब कहीं नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि लोगों की लापरवाहियां बढ़ती जा रही है। अभी तक शहर में 8 लाख 54 हजार 851 टेस्ट किए जा चुके है। सोमवार को 5241 टेस्ट किए गए, जिनके माध्यम से पॉजिटिव मरीज पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने तथा अपने परिवार को कोरोना के संकट से बचाने का आव्हान किया है।
