Loading...

पुण्यतिथि पर सरदार पटेल चौराहे को किया स्वच्छ



नागपुर। मंगलवार को सरदार पटेल की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सरदार पटेल युवक मंडल की ओर से उनका अभिवादन किया. संस्था के अध्यक्ष उमेश पटेल से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से बार बार ध्यान आकर्षित करने के बावजूद पटेल चौराहे की अनदेखी जारी हैं. 

संस्था की ओर महापौर संदीप जोशी को ज्ञापन सौंप कर मांग भी की गयी कि अगर मनपा प्रशासन चाहे तो संस्था अपने खर्चे पर चौक के सौंदयीकरण के साथ साफ सफाई कर सकती हैं. परंतु न तो प्रशासन की ओर से इस कदम उठाया जा रहा हैं न ही संस्था को इस सबंध में सूचित किया जा रहा हैं. 

पटेल का कहना हैं कि एक ओर जहां करोडों की लागत से सरदार पटेल के पुतले का निर्माण हुआ है वहीँ दूसरी ओर नगर में पुतले की अनदेखी का दौर जारी हैं. प्रशासन के रवैये को देखते हुए आज संस्था ने न केवल परिसर व पटेल के पुतले की सफाई की बल्कि नित्य सफाई का संकल्प भी लिया. इस अभियान में शैलेश पटेल, चिराग पटेल, सुनिल रंगारी, अजय चौहान, दिलीप शाहू, नेहल सहित सदस्यों ने भाग लिया.

समाचार 3194268879923482829
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list