Loading...

राकांपा मीडिया सेल ने अनाथ आश्रम में मनाया शरद पवार का जन्मदिन




श्री अनाथ सेवा आश्रम में खाद्य पदार्थ व नोटबुक वितरित की


नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस व्यापारी आघाडी जिलाध्यक्ष स्वपनिल अहिरकर की प्रमुख उपस्थिति मे राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर के शिष्टमंडल ने हर साल की तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस के सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरदचंद्र पवार साहेब के 80 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में अशोक चौक स्थित श्री अनाथसेवा आश्रम नागपुर यहा केक काटकर जरुरतमंद बच्चों को खाद्य पदार्थ व नोटबुक वितरित किया 

राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की जो बच्चे अच्छे मार्क लेकर उत्तीर्ण हुए है उनका शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के विशेष अवसर पर सत्कार किया गया भारत देश में कई ऐसे गरीब बच्चे है जो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते उसके पीछे उनके विभिन्न कारण होते हैं मगर सिर्फ किताबों की कमी के कारन यदि कोई गरीब, अनाथ बच्चा शिक्षा ग्रहण ना कर पाये तो यह बहुत गंभीर सोचनीय बात है क्योंकि अधिकतर हम अपनी पुरानी किताबों का अधिकाधिक सदुपयोग ना कर उसे रद्दी मे बेच देते है इससे तो बेहतर है 

हम सभी एकजुट होकर पूरे देश में गरीब बच्चों को पुस्तके दे सके यह कार्य अति उत्तम होंगा जिसके कारण आज व कल हर गरीब व अनाथ बच्चा पढ़ लिख कर अपने देश का नाम रोशन करेगा राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल के नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे व उनके शिस्टमंडल ने शरद पवार के 80 वें जन्मदिन पर निरंतर हर वर्ष गरीब बच्चों को पुस्तक वितरित करने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पे राष्ट्रवादी कांग्रेस वक्ता सेल जिलाध्यक्ष मनीष जैस्वाल, सुनीता खत्री, निखिल कोचे, विजय विश्वकर्मा, प्रकाश पसेरकर, मनोज पौनिकर, हनी खेत्रपाल, विलास गजभिये, खुराना, शर्माजी, अलग साहेब, निशांत शंभरकर, अमर कोचे, मधुर सावरकर, अक्षय पाटिल, महिला शीतल नंदनवार, स्मिता नांदगावे, हेमलता मेश्राम, इत्यादि राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर के पदाधिकारी भारी संख्या मे उपस्थित थे।
समाचार 3386540484192871050
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list