Loading...

वीएसएसएस नागपुर की महिलाओं ने की गौ सेवा



नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि नागपुर विदर्भ की बहनो की टीम ने नए वर्ष के पूर्व एक बेमिसाल यादगार गतिविधि कर सभी को प्रभावित और मंत्रमुग्ध कर पूरी टीम को बेहद प्रभावित किया।उनके कार्य की जितनी सराहना की जाय वह कम होंगी। महिला टीम ने अपने निष्काम कार्य से सभी का दिल जीत लिया है। सभी को मेरा सेल्यूट है।


बुधवार विश्व सिंधी सेवा संगम की नागपुर विदर्भ की 50 महिलाओं की टीम नागपुर से कोंडाली रोड पर लोहिया के भव्य गौ शाला में जहाँ सैकड़ो गौ माता का वास है। दिन भर गौ शाला में बिताकर उनकी सेवा की, नागपुर से उनके लिए गुड़, चना, रोटियां बना कर सभी गौ माता को भोजन करवा आत्मिक खुशी आनंद का अहसास किया। सभी बहनो ने बताया की गौ सेवा से उन्हें इतनी खुशी हुई जैसे वह अपनी माता की सेवा कर उन्हें भोजन करवा रहे है। 


दिन भर गौ शाला में रहकर गौ माता की महिमा का व्याख्यान किया। गौ माता के स्पर्श से अनेक रोग मिट जाते है। उनकी सेवा से बेमिसाल पुण्य प्राप्त होते है। महाराष्ट्र महिला टीम अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार और महासचिव सुनीता जेसवानी विदर्भ महिला अध्यक्ष कंचन जगयासी, नागपुर महिला अध्यक्ष सुनीता बजाज, पूर्व नागपुर महिला अध्यक्ष अर्चना छाबरिया उपाध्यक्ष उषा आमेसर हितिशा मुलतानी और उपस्तिथ सभी बहनो ने महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का धन्यवाद किया, जिन्होंने नागपुर की सैकड़ों बहनो को विश्व सिंधी सेवा संगम में जोड़ एक विशाल परिवार का गठन कर सामाजिक सेवा, अलग अलग प्रकार की मानव सेवा मूक जानवरों की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। 


गौशाला में सेवा करने वाली बहनो में डॉ हिना मुनियार, सुनीता जेसवानी, कंचन जग्यासी, करिश्मा मोटवानी, बिद्या बाखरू, कशिश सच्चानी मोनिका मेठवानी, मंजू कुंगवानी, सुनीता बजाज, अर्चना छाबरिया, उषा आमेसर, हितिशा मुलतानी, भूमिका प्रेमानी, नाव्या सचदेव, नीतू बंसल प्रेमानी, कमला सुगंध, कोमल चंदवानी, काजल सुगंध, आँचल सुगंध, चांदनी मुनियाल, वंदना वटियानी, कंचन चंदवानी, कोमल जगयासी, रूप तनवानी, दिव्या ग्वालानी, भावना दयानी, काजल नागदेव, गीता चावला, पूनम मोटवानी, संगीता कृष्णानी, डॉ भाग्यश्री,अनिता राजपाल, किरण जीवनानी, वान्या खूबचंदानी, रिया रामचंदानी, वीना अडवाणी, प्रियंका सावलानी, प्रिया चंदवानी, हीर आहूजा,आशा लालवानी, संगीता दलवानी, पुनिता आमेसर, रिचा वटियानी, निशा केवलरमानी,गौरी काछेला,ने गौशाला में दिन भर सेवा कर एक मिसाल पेश की।पाश्चात्य संस्कृति में बहिने युवा बहिने ऐसी अनोखी सेवा करना एक आदर्श मिसाल है। अंत मे आभार डॉ हिना मुनियार और सुनीता जेसवानी ने सभी के सहयोग का आभार माना।

सामाजिक 7577725048120521915
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list