वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष मोटवानी ने की नियुक्तियां
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_30.html
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने युवा एवं महिला टीम की कार्यकारी अध्यक्ष नागपुर की सुप्रसिद्ध मंच संचालक, इवेंट मैनेजर डेंटिस्ट डॉ ऋचा सुगंध की नियुक्ति की है। उसी तरह नागपुर की सुप्रसिद्ध आँचल भोजवानी को महिला युवा टीम महाराष्ट्र की उपाध्यक्ष और पूर्व नागपुर की प्रख्यात समाज सेविका साक्षी थारवानी को महाराष्ट्र महिला टीम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उसी तरह जयश्री छाबरानी को उपाध्यक्ष महाराष्ट्र महिला टीम, श्रीमती करिश्मा मोटवानी सचिव महिला महाराष्ट्र श्रीमती कशिश सच्चानी विदर्भ महिला सचिव, श्रीमती सपना मोटवानी कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व नागपुर महिला टीम, श्रीमती प्रिया चंदवानी महासचिव सेंट्रल ईस्ट नागपुर महिला टीम।
सभी ने महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का धन्यवाद किया है साथ ही संस्थापक दादा गोपाल दास सजनानी, लायन डॉ राजू मनवानी, अनूप थारवानी, डॉ भारती छाबरिया और उषा सजनानी का आभार माना है।