शिक्षक बैंक चुनाव के लिए राजेंद्र दिक्षित का हुआ चयन
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_737.html
अमरावती। महाराष्ट्र राज्य अपंग कर्मचारी संघटना मुंबई 32 शाखा अमरावती की बैठक 26 दिसंबर को पंचायत समिति सभागृह अमरावती में हुई। बैठक का प्रारंभिक भाषण जिल्हा सचिव किशोर मालोकर द्वारा किया गया।
जिल्हाध्याक्ष राजेन्द्र दिक्षित ने कई मुद्दों पर चर्चा की। राजेंद्र दिक्षित, किशोर मालोकार, गौतम विरघट और रामचंद्र चव्हाण को मदत सामाजिक संगठना नागपुर द्वारा राज्यस्तरीय शिक्षकरत्न पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के उपलक्ष में उन्हे महाराष्ट्र राज्य अपंग कर्मचारी संघटना मुंबई - ३२ जिल्हा - शाखा - अमरावती की ओर से फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही बैठक में महा. राज्य अपंग कर्मचारी संघटना अमरावती तालुका कार्यकारिणी घोषित की गई। अमरावती तालुका के तालुकाध्यक्ष विशाल धोटे, तालुका उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, तालुका प्रसिद्धी प्रमुख मंगेश खंडारे चुने गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिल्हा तालुका व महानगर पालिका के महा. राज्य अपंग कर्मचारी मुंबई -३२ जि - अमरावती संघटना के सदस्य उपस्थित थे।
इस समय संघटना की ओर से जिल्हाध्यक्ष राजेन्द्र दीक्षित को सर्वानुमति सम्मति से आगामी शिक्षक बैंक चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत मामनकर ने किया। कार्यक्रम मे जिल्हाध्यक्ष राजेन्द्र दीक्षित, जिल्हासचिव किशोर मालोकार, जिल्हा उपाध्यक्ष कपिल हडाले, कार्याध्यक्ष चंद्रकांत मामनकर जिल्हा सहसचिव सचिव तिमय्या तेलंग, गौतम विरघट कोषाध्यक्ष युवराज थोरात, प्रसिद्धी प्रमुख नितिन गायकी आबासाहेब बोड़ाखे, मंगेश खंडारे, विशाल धोटे, सचिन इंगोले, रामचंद्र चव्हाण, श्रीमती संध्याताई काळे, मुक्ता बोडे और अन्य महा. राज्य अपंग कर्मचारी संघटना के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।