शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों पर लगाएं लगाम : अमित दुबे
मनपा आयुक्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल ने सौंपा ज्ञापन
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने शहर भर में घूम रहे आवारा कुत्तों पर प्रतिबंध लगाने हेतु महानगर पालिका के नवनियुक्त आयुक्त राधाकृष्णन को ज्ञापन सौंपा।
नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने आयुक्त राधाकृष्णन को बताया की पिछले कुछ समय से शहर में आवारा कुत्तों का आतंक कुछ ज्यादा ही फैला है, जिसमें झिंगाबाई टाकली, गणपति नगर, गिट्टीखदान चौक, फ्रेंड्स कॉलोनी, कपिल नगर इत्यादि का समावेश है इन सभी जगह कुत्तों की बहुत ज्यादा तादात होने से उनका खौफ आम जनता को सता रहा है जनता मे रोष भी पनप रहा है बहुत से मार्गों और बस्तियों में निरंतर आवारा कुत्तों का झुंड नजर आता है
कई बार यह कुत्ते परिसर के बुजुर्ग नागरिक, स्कूल, कॉलेज आने जाने वाले विद्यार्थियों, महिलाओं और सड़कों पर वाहन चालकों के पीछे काटने के लिए दौड़ते हैं, जिसमें मार्गो से आने जाने वाले वाहन चालक यदि देर रात्रि में किसी जरुरी काम से आना-जाना करते हैं तो इन आवारा कुत्तों का झुंड उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ कर उन पर हमला बोल देते हैं, जिसमें वाहन चालक हो या राह चलता नागरिक बहुत घबरा जाता है, जिससे कोई वाहन से नीचे गिर पड़ता है, तो कोई उन आवारा कुत्तों का शिकार बन जाता है।
ऐसी बड़ी बड़ी दुर्घटनाएं शहर में आए दिन हो रही है जिसमें कभी आम निर्दोष व्यक्ति बेहद घायल हो जाता है तो कभी उसकी जान खतरे मे पड जाती है, मगर इस और प्रशासन ध्यान ही नहीं देता। परिणाम स्वरूप आम जनता की जान माल को नुकसान होता है ऐसा आरोप अमित दुबे ने महानगर पालिका नागपुर पे लगाया इससे परेशान होकर शहर के नागरिको ने राष्ट्रवादी कांग्रेस मिडिया सेल नागपुर से मदद की गुहार लगाए जाने पर नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने महानगरपालिका आयुक्त राधाकृष्णन से शहर के आवारा कुत्तो पे तुरंत लगाम लगाए जाने की मांग की।
आयुक्त राधाकृष्णम ने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे व उनके शिष्टमंडल द्वारा सौपे गये ज्ञापन की समस्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन अमित दुबे इन्हे दिया। इस अवसर पर निखिल कोचे, मनोज पौनिकर, विजय विश्वकर्मा, हनी खेत्रपाल, मधुर सावरकर उपस्थित थे।