Loading...

4 जनवरी को सिंधी लोक नृत्य एवं गीतों का ऑनलाइन प्रसारण



नागपुर। दक्षिण मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सोमवार दिनांक 4 जनवरी को दोपहर 4.00 बजे 'सिंधी छेज लोक नृत्य एवं सिंधी लोक गीतों' के कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का दक्षिण मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा| 

सिंधी समाज के पारंपरिक सिंधी छेज लोक नृत्य एवं सिंधी लोक गीतों के इस कार्यक्रम को महान परोपकारी संत बाबा गोविंदराम साहिब की पुण्यतिथी के अवसर पर स्वामी चांदूराम साहिब सेवा मंडल की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे सिंध की मशहूर शहनाई व ढोल की थाप पर पारंपारिक छेज नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसमे सिंधी छेज नृत्य का निर्देशन श्री सन्मुखदास सेतिया एवं संयोजन जयराम रामरख्यानी द्वारा किया गया है|  

सिंधी लोक गीतों का कार्यक्रम संत सहजराम दरबार की सुप्रसिद्ध गायिका दादी सुशिलादेवी, अल्का, मशहूर गायक किशोर उदासी और अमृत मंधान द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा| इसमे संगीत संयोजन लारेंस लुईस व साथियों का होगा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक तुलसी सेतिया द्वारा किया जाएगा।  इस ऑनलाइन कार्यक्रम का आप दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के फेसबुक पेज पर लाइव देख सकते है।  दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर से जुड़े सभी कार्यक्रमों का आनंद उठाने के लिए और सभी अपडेट्स के लिए 

facebook https://www.facebook.com/SCZCCI, twitter https://twitter.com/SCZCC 311 Instagram https://www.instagram.com/sczcc.culture/?hl=en पेज को फॉलो करने हेतु आह्वान किया जा रहा है|  आप सभी से निवेदन है की इन सभी ऑनलाइन कार्यक्रमों से जुड़कर, ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन का आनंद उठाए, स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहे| धन्यवाद

कला 2968405663172061994
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list