Loading...

विश्व सिंधी सेवा संगम बहनो ने नया वर्ष गौशाला में मनाया



अमरावती। विश्व सिंधी सेवा संगम अमरावती महिला टीम ने महाराष्ट्र महिला टीम सचिव डॉ कोमल उत्तराधी के साथ अमरावती में हिमांशु और कुंजन वेद की गौशाला में गौ सेवा कर नया साल मना कर आदर्श प्रस्तुत किया। डॉ कोमल उत्तराधी ने बताया कि महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की मानवता की सेवा, और मूक प्राणियों की सेवा करने के संकल्प के तहत बहिनो ने गौशाला जाकर उन्हें खाद्य सामग्री खिला कर पुण्य कमाया। 


विश्व सिंधी सेवा संगम अमरावती महिला टीम के साथ युवा टीम अध्यक्ष कु ऐश्वर्या मतानी ने भी नए साल में पाश्चात्य जगत की नकल नही कर सादगी से गौ शाला में जाकर सभी बहनो के साथ नया साल मनाया गौ सेवा गौ दर्शन से उन्हें बेहद आत्मिक खुशी मिली है। उन्हें विश्वास है कि साल के प्रथम दिन गौ दर्शन और सेवा से हमारा नया साल बेहद अच्छा जाएगा ऐसा विश्वास है। 

अमरावती महिला टीम की सभी बहिनो ने अपने विचार रख गौ सेवा का महत्व और आज के आनंद की जानकारी देकर खुशी जाहिर की। विश्व सिंधी सेवा संगम अमरावती की पूरी टीम डॉ कोमल उत्तराधी के मार्गदर्शन में ऐश्वर्या मतानी, महक उत्तराधी, भावना विधानी, प्रीति मकवाना, वंदना गगलानी, लक्ष्मी पंजवानी, प्रियंका वरनदानी, चंदा घुंडीयाल, साक्षी रूपानी, वंदना हरवानी, कशिश गेमनानी शामिल हुई। अंत मे श्रीमती कुंजल वेद ने सभी का आभार माना।

सामाजिक 6739812484242690523
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list