गडर लाइन की समस्याओं का निराकरण करे अन्यथा करेंगे आंदोलन : दुबे
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_19.html
राकांपा मीडिया सेल ने सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने अंगुलिमाल नगर निवासियों को वर्षो से हो रही गडर लाइन चोक समस्या को लेकर महानगर पालिका आशी नगर जोन क्रमांक 9 नागपुर कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की व सहायक आयुक्त के नाम उप-अभियंता श्रीकांत देशपांडे इन्हें ज्ञापन सौंपा जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने उप - अभियंता श्रीकांत देशपांडे को बताया की पिछले कई वर्षों से उत्तर नागपुर क्षेत्र के अंगुलिमाल नगर नागपुर में समस्याओं का अंबार है
गडर के ऊपर ढक्कन नही है जिसके कारण गडर से बदबू का फैलना आम बात है मगर ढक्कन ना होने से एरिया के छोटे बच्चे गडर में गिरने जैसी गम्भीर दुर्घटना भी हो सकती है, जिसको बस्ती के लोगो ने महानगर पालिका झोंन मे निरंतर शिकायत की है बावजूद महानगर पालिका द्वारा आज तक अंगुलिमाल नगर निवासीयो की समस्या का समाधान आज तक नहीं हुवा।
गडर चोक होने से नगरवासी मदत के लिये दर ब दर भटक रहे है। बसती के लोग छोटे बच्चों बुजुर्ग वर्ग इत्यादि का स्वास्थ्य खतरे मे है जिसकी और कोई ध्यान नही देता। प्रशासन के कानो पर जू तक नहीं रेंगती है। ऐसा आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे उनके शिष्टमंडल ने महानगर पालिका आशी नगर झोंन कार्यालय पर लगाया उप-अभियंता देशपांडे ने अंगुलीमाल नगर निवासियो की समस्याओ का समाधान जल्द से जल्द करने का आश्वासन राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर जिल्हाध्यक्ष अमित दुबे को दिया
फिर भी समस्या का समाधान अंगुलीमाल नगर निवासियो के पक्ष मे ना किया गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस मिडिया सेल नागपुर शहर की और से आशी नगर झोंन कार्यालय के सामने तीव्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ महानगर पालिका आशी नगर झोंन की होंगी ऐसी चेतावनी अमित दुबे ने दी। इस अवसर पे प्रकाश पसेरकर, मनोज पौनिकर, बलजीत सिंग ढिल्लन, हनी खेत्रपाल, रोशन ठाकुर, अमन यादव, सुनील लव्हात्रे, अमर कोचे, फहीम शेख, विलास गजभिये, रामदास वानी इत्यादि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल नागपुर के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।