विदर्भ पेन एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न
अर्जुनदास आहूजा अध्यक्ष एवं संजय गुप्ता सचिव बने
नागपुर। हाल ही में एसोसिएशन की 7 वीं वार्षिक सर्व साधारण सभा का आयोजन सदर स्थित हॉटेल एलबी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने की। सर्व साधारण सभा के आवश्यक विषयों के पश्चात एसोसिएशन के वर्ष 2020 - 2022 हेतु चुनाव करवाये गये, चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी ग्लोब ट्रॉडग कंपनी के भुषणकुमार खूबचंदानी द्वारा कुशलतापूर्वक की, उनके सहयोग हेतु राजेश सावल उपस्थित थे।
चुनाव अधिकारी द्वारा पदाधिकारियों हेतू नाम आमंत्रित किये। जिस पर अध्यक्ष पद हेतु श्री. अर्जुनदास आहुजा उपाध्यक्ष पद हेतु राम खूबचंदानी, सचिव पद हेतु संजय गुप्ता, सहसचिद पद हेतु श्री. कन्हैय्यालाल मोटवानी द कोषाध्यक्ष पद हेतु सुनिल आदमने के नाम अलग - अलग सदस्यों द्वारा प्रस्तावित व अनुमोदित किये गये। इन पदों हेतु अन्य कोई नाम न होने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।
पश्चात चुनाव अधिकारी द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों हेतु नाम मांगे गये, जिस पर अलग - अलग पदाधिकारीयों ने 6 नामो का प्रस्ताव रखा, जिसमें सर्वश्री अमर हीरानी, अशोककुमार गांथी, राकेश आहूजा, किशोर खुशालानी, प्रमोद दहीकर, महेश चेलानी, जिनका अनुमोदन अलग - अलग सदस्यों द्वारा किया गया। अन्य कोई नाम न आने से अधिकृत पैनल के सभी उम्मीदवार चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचित घोषित किये गये, सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारीयों का सत्कार हर्षध्वनी द्वारा किया गया। चुनाव अधिकारी का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुनदास आढूजा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया व सहचुनाव अधिकारी राजेश सावल का सत्कार संस्था के उपाध्यक्ष राम खूबबंदानी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा चुनाव अधिकारी एवं निर्वाचित टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के कई सदस्य, व्यापारी उपस्थित थे। अंत मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा उनकी पूरी टीम को निर्विरोध निर्वाचन हेतु उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये नये कार्यकाल हेतु सभी से सहयोग करने की अपील की। स्वरूचि भोज के पश्चात सभा का समापन किया गया। यह जानकारी एसोसिएशन के सभासद अशोकुमार गांधी ने दी।