Loading...

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया मंत्र



सिंधुड़ी सहेली मंच ने किया सेमिनार का आयोजन

नागपुर। सिंधुड़ी सहेली मंच की ओर से समाज भवन मेकोसाबाग में महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिये सेमिनार का सफल आयोजन किया गया. आयोजन में प्रमुखता से संस्था अध्यक्ष कंचन जग्यासी, सचिव मंजू कुंगवानी, लता भाग्या, मोनिका मेठवानी, कोमल बुधवानी, मान्या नारायणी, पलक बालानी की उपस्थिति रही. 


कार्यक्रम में डॉ. ममता गुप्ता ने नित्य उपयोग में आनेवाली वस्तुओं, खाद्यपदार्थों से मिलने वाले पोषक तत्वों पर विस्तृत मार्गदर्शन किया. कंचन जग्यासी ने अपने मार्गदर्शन में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल छोटी छोटी बातों का अनुसरण कर कैसे करे, इस पर अपने विचार रखे. डॉ. भाग्यश्री खेमचंदानी, कशिश सचानी, मीना जग्यासी, कंचन भोजवानी, काजल गुरुबक्षनी, सीमा जेसवानी, भूमि जशनानी,  राजकुमारी, रेखा संतवानी, सिमरण, अंजली गेहानी, दिक्षा फूलचंदानी की मौजूदगी रही.

स्वास्थ्य 1629272491665725906
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list