Loading...

गरोबा मैदान पर संस्था का निशुल्क कराटे प्रशिक्षण केन्द्र शुरु




नागपुर। एनआइटी ग्राउंड, गरोबा मैदान बगड़गंज मे ओम साई बहुउददेगीय सामजिक शिक्षण संस्था नागपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रमाता जीजाऊ जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य मे कराटे प्रशिक्षण केन्द्र का भी उद्घाटन किया गया। 


प्रशिक्षण निशुल्क में दिया जा रहा है। जो बच्चों के लिए लाभदायक है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज चापले, (नगर सेवक प्रभाग - २२), संजय वानखेडे (प्रभाग अध्यक्ष), पुरुषोत्तम वैध ( प्रभाग अध्यक्ष), मंगेश धावडे (महामंत्री), बानाईत मैडम, धीरज फंदी, कराटे प्रशिक्षक किरण यादव, विनोद  डाहारे, निलकंठ कुकडे, काजल राउत, उपस्थित हुए। 

मनोज चापले द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन किया गया।  कार्यक्रम कि प्रस्तावना शंशाक विश्वकर्मा ने रखी व आभार प्रदर्शन किर्ति कुमरे व आचल राउत ने किया।
शिक्षा 8207365365978898855
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list