Loading...

मकर संक्रांति पर गौ सेवा कर पुण्य लाभ कमाया



महिलाओ ने जरूरतमंदों को वस्त्र और मिठाई की वितरित

नागपुर। सेवा सार्थी फाउंडेशन और विश्व सिंधी सेवा संगम के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति पर नागपुर की संस्था सेवा सार्थी फाउंडेशन एवं विश्व  सिन्धी सेवा संगम उत्तर नागपुर महिला टीम द्वारा  गौशाला मे जाकर गायों की सेवा की गई। और सर्वप्रथम गायों को गुड़ चना खिलाया गया। 


विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की प्रेरणा से सेवा सार्थी फाउंडेशन संस्था  और विश्व सिंधी सेवा संगम उत्तर नागपुर की सभी बहनों ने के अध्यक्ष श्रीमती भूमिका प्रेमानी के नेतृत्व मे गौ सेवा कर उन्हें खाद्य सामग्री दी गयी। तत्पश्चात बोखारा गांव में संस्था द्वारा जरूरतमंदों ग्रामीणों को कपड़े दिये। 

इस नेक काम मे बहुत सी बहनों और भाइयों ने सहयोग कर इस पावन पर्व को और भी खुशनुमा बनाया। साथ ही बोखारा गांव के लोगों के साथ मकर संक्रांति पर मिठाई बांट पतंग उड़ा कर उनके जीवन मे कुछ आशा की किरणों का संचार किया। इस सेवा कार्य मे उत्तर नागपुर की अध्यक्षा श्रीमती भूमिका प्रेमानी, महेश प्रेमानी, किरण जीवनानी, प्रिती सोमकुंवर, निकिता मिश्रा, जगदीश खुशलानी, शिखा वलेछा सम्मलित हुए। 

ग्रामीण क्षेत्रो में गरीब जरूरतमंद लोगों को कपड़े मिठाई पतंगे बांट और गौ शाला में गौ सेवा कर सभी भाई बहनो को अत्याधिक आत्मिक खुशी प्राप्त हुई। त्यौहार मनाने का यह पुण्यकारी मानव सेवा की सर्वत्र सराहना हो रही है।

सामाजिक 5836594809201921380
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list