Loading...

मकर सक्रांति पर्व पर खिचड़ी का किया वितरण



एएमयूआरटी एवं आदर्श बाहुउद्देशिय शिक्षण संस्था का संयुक्त उपक्रम

नागपुर। आदर्श बाहुउद्देशिय शिक्षण संस्था एवं आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम द्वारा गुरुवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नागपुर स्थित बडा ताजबाग परिसर में गरीब बच्चों, बुढो, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित की गई। एएमयूआरटी एवं आदर्श बाहुउद्देशिय शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों द्वारा खिचड़ी बांटकर मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया। मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्‍व है, इसके बिना मकर संक्रांति का पर्व होना संभव ही नहीं है। 

नागपुर क्षेत्र में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व परंपरात तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जगह - जगह शिविर लगाकर खिचड़ी मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया गया। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन आनंद मार्ग यूनिवर्सल टीम एवं आदर्श बाहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने किया। आनंद मार्ग का नारा है पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के अंतर्गत देश विदेश में भूकंप, बाढ़, महामारी, सुखा अकाल, सुनामी आदि आपदा में इनके सदस्य उन प्रभावित क्षेत्रों में जाकर रिलीफ का काम करते हैं। 

इस कार्यक्रम का आयोजन नागपुर के दादा आचार्य शिवात्मानंद अवधूत जी व AMURT कार्यकर्ता एवं आदर्श बाहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापिका तथा सचिव श्रीमती ज्योति द्विवेदी द्वारा संपन्न हुआ। इस शुभकार्य में दिल्ली निवासी समाजसेवीका श्रीमती पूजा आनंद और गुरुदत्त मेश्राम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में AMURT सहयोगी कार्यकर्ता एड. सुनील थोंबरे, श्रीमती सविता उपाध्याय, श्रीमती मोहिनी मिश्रा, गोविंदजी गोयनका, रामअवतार अग्रवाल, राहुल जैस्वाल, नरेन्द्र लिल्हारे, त्रयम्बकेश्वर दुबे, सुशील गोयनका, आदर्श द्विवेदी, कौशिकी द्विवेदी की अहम भूमिका रही।

सामाजिक 7643053388989129028
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list