राकांपा कामगार सेल में पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_7.html
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पक्ष कार्यालय में आज 6 जनवरी को रा.कां.पा शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर, प्रदेश उपाध्यक्ष व कामगार नेता बजरंगसिंह परिहार, प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक दीनानाथ पडोळे, शहर प्रवक्ता व शहर उपाध्यक्ष श्रीकांत शिवनकर की प्रमुख उपस्थिति में राकांपा कामगार सेल अध्यक्ष विक्रम परिहार द्वारा कामगार सेल में पदाधिकारियों की क्रमशः नियुक्ति की गई. योगेश ग्वालानी शहर उपाध्यक्ष, कौस्तुभ आवले वरिष्ठ महासचिव, शेख शमीमउल्ला छावरे कार्यध्यक्ष उत्तर नागपुर।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकांपा दक्षिण नागपुर अध्यक्ष अशोक काटले, उत्तर नागपुर अध्यक्ष विशाल खांडेकर, दक्षिण - पश्चिम नागपुर अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, रमेश काले, यशवंत सकरवार, आशीष गुप्ता, रवि यादव, योगेश पुरोहित, विलास रामटेके, आसिफ खान, बालू सोनटक्के, मो. शकील, प्रवीण मेश्राम, हंसराज बावना, मो. समीर, शेख सादिक, मो. फिरोज, अमजद खान, अतीक अहमद, शेख फिरोज , मोहम्मद मोहसिन, शेख जमीरउल्ला आदि उपस्थित थे।