Loading...

समाज सेवा करने वाला ही आगे बढ़ता है : बंग




भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद ने किया धान्य किट वितरण


नागपुर। भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय राज ढेगरे की पांचवी पुण्यतिथि निमित्त आज गरीब महिला बचत गट को पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग सहित अन्य अतिथियों के हंसते धान्य किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री बंग ने समाज सेवा पर जोर देते हुए कहा कि 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति करने वाला ही समाज में आगे बढ़ पाता है। लेकिन जो लोग सिर्फ बोलते हैं, टीका टिप्पणी करते हैं वह लोग समाज सेवा के नाम पर केवल राजनीति ही करते रहते हैं। 

भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद के कार्याध्यक्ष अरविंद ढेगरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राकांपा शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अरविंद ढेगरे को सामाजिक क्षेत्र में मजबूत करने का आव्हान किया। इस अवसर पर धनराज फुसे, प्रसिद्ध साहित्यकार तन्हा नागपुरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त अध्यक्ष सावरकर मैडम, भैयालाल ठाकुर, श्याम चौधरी, राजेश रंगारी, विक्रांत तांबे, पत्रकार आनंद शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

राजकुमार वानखेडे, सुरेश घाटे, प्रज्ञा शीलाताई घाटे, राजन नगरारे, आकाश सहारे, नीरज पिपले, विनोद सेंडे, विजय चौहान, मनीष बनकर, दर्शन तमगाडगे, विनय ढोक, मनोहर मेश्राम, सुभाष घोष, निलेश बनकर, रामू चाचरे, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का प्रस्तावित अरविंद ढेगरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन दीपक पाटिल ने दिया।
सामाजिक 6776931905490426242
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list