Loading...

संविधान एवं सरकारी योजना की जनजागृति जरुरी : डा. अंजलि सालवे विटणकर




नागपुर। महाज्योति संस्था की ओर से क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर आयोजित व्याख्यान व सत्कार कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर डा. अंजलि सालवे विटणकर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सावित्री की बेटी ने सामाजिक मनुवाद की बलि नहीं पड़ते हुए सावित्रीबाई के कार्यों को सक्षम रूप से आगे बढ़ाएं। 

उसी तरह महाराष्ट्र सरकार से प्रति वर्ष ३ जनवरी से १२ जनवरी तक स्त्री सशक्तिकरण महोत्सव जाहीर कर उसके द्वारा संविधान, महिला व बाल कानून तथा सरकारी योजना के संबंध में जागृति करने का आह्वान डा. विटणकर ने किया। उद्घाटन महाज्योति संस्था के व्य व स्थापकीय संचालक प्रदीप डांगे ने सावित्रीबाई व महात्मा ज्योतिबा फुले की फोटो को माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर किया। 

इस अवसर पर रंजना सुरजुसे, छाया कुरुटकर,  नीता ईटनकर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी अधिकारी अतुल वासनिक, एड. रेखा बाराहाते, वंदना वनकर, डॉ. बबनराव तायवाड़े, अतुल लोंढे ने भी मार्गदर्शन किया। स्टुडंट्स राईट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कोराम ने आभार माना।
समाचार 2095675191884684821
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list