Loading...

पंख होते तो उड़ आती रे...



शिव इवेंट्स के सुमधुर गीतों का कार्यक्रम शनिवार को संपन्न

नागपुर। ‘तू तू है वहीं’, ‘पंख होते तो उड़ आती रे’ से लेकर ‘भरे नैना’, ‘धूम धूम’ आशा भोसले, किशोर कुमार से लेकर सुनिधि चौहान तक के लोकप्रिय गायक कलाकारों के गीतों का प्रदर्शन कर, प्रसिद्ध गायक शिवराज, अनिल पिल्ले, नितिन झाडे, रुपाली रॉय, अशोक बागुल, हरीश कश्यप, परिणीता मातुरकर, सेजल बोरकर, वनिता ढेंगे, कल्याणी पुसदकर ने समां बांधा. 

उनकी सुमधुर प्रस्तुति की फेसबुक दर्शकों ने लाईक और कमेंट्स के माध्यम से सराहना की. शिव इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत, 'गाता रहे मेरा दिल' भाग १३, सुमधुर गीतों का कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम के आयोजक और निर्देशक शिवराज थे तथा कार्यक्रम की संकल्‍पना राजेंद्र चोपड़े की थी. 

इस कार्यक्रम को शिव इवेंट्स के फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीम किया गया. गायक रूपाली दास रॉय ने भरे नैना इस गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. उसके बाद, उन्होंने तू मेरे सामने, हम बंजारों की, धूम धूम जैसे लोकप्रिय गीत सादर किए. गायक अनिल पिल्ले ने मतलबी है लोग यहाँ पर और पापा कहेते है बडा जैसे गीत प्रस्तुत कर के रूपाली दास रॉय को साथ दिया. 

कभी होती नहीं है जिसकी हर, तेरा चेहरा जब नजर आए, पहेला नशा पहेला खुमार, आओ ना गले लग जाओ ना, इंतहा हो गई इंतजार की, किस लिए मैंने प्यार, प्यार करने वाले प्यार, लैला मैं लैला, जैसे गीत प्रस्तुत कर के रविंद्र पांडे, सेजल बोरकर, परिणीता मातुरकर ने माहौल बनाया. तू तू है वहीं, बिन तेरे सनम, रिमझिम, दो घुट मुझे भी आदि गीतों को दर्शकों ने पसंद किया. 

साउंड अशोक रेड्डी, स्ट्रीमिंग सविंद्र बिसेन आणि लाईट सुनिल बोंबले इनका था. देखा है पहली बार जैसे लोकप्रिय गीत सादर कर के वनिता ढेंगे और शिवराज ने दर्शकों को संगीतमय दावत दी.

कला 5185963124864863761
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list