Loading...

डॉ. चंदनसिंह रोटेले महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट अयोध्या के बने अध्यक्ष



केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

नागपुर। श्रीराम नगरी, अयोध्या, उत्तरप्रदेश में महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट का निर्माण किया गया है। डॉ.चंदनसिंह रोटेले इस ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हैं। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अम्बरीष सिंह, महामंत्री डॉ. बिसेन (लखनऊ), कोषाध्यक्ष एड. आर. के. सिंह (उच्च न्यायालय,मुंबई) तथा देवेन्द्र सिंह को प्रशासक बनाया गया है। 

डॉ. रोटेले अखिल भारतीय  क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। आप रोटेले ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष हैं तथा विविध राष्ट्रीय संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारी भी हैं। डॉ. रोटेले, राष्ट्रसंत तुकाडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ,नागपुर के सीनेट मेंबर एवं मैनेजमेंट काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं। 

डॉ. चंदनसिंह रोटेले की अध्यक्ष पदपर नियुक्ति से क्षत्रिय समाज में ख़ुशी और उत्साह है।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है। 

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक श्री मोहन मते(नागपुर), पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह,(गोरखपुर), आभाक्ष महासभा कर्नल बच्चन सिंह राणा, डॉ.भागवत राजपूत, (दिल्ली),  ओमप्रकाश सिंह (मुंबई), आभाक्ष महासभा के महासचिव राघवेंद्र सिंह 'राजू', रामा राजू (आंध्रप्रदेश), डॉ. निहाल सिंह चौहान (ग्वालियर), अमित सिंह, जग्गू ठाकुर (रायपुर), डॉ. दमयंती राय, एड.राजेश सिंह परमार (जबलपुर), पंकज सिंह, ठाकुर राहुल सिंह, प्राचार्य डॉ.शुभांगी वडस्कर, प्राचार्य डॉ. सरला शनवारे,डॉ. मधुकर निकम,डॉ. रवि चंदेल, डॉ. नंदकिशोर व विविध संस्थाओं के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।

नियुक्ति 3847578410642961204
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list